ठेकुआ
재료: गुड़, पानी, इलायची, नारियल (सूखा), गेहूं का आटा · 조리시간 40분 · 150kcal · ~₩9,810
재료
2कप गुड़, 1कप पानी, 12से 13 इलायची, 0.25कप नारियल (सूखा), 4कप गेहूं का आटा, 1बड़ा चम्मच सौंफ, 0.5कप घी
조리법
1. गुड़ को हल्के गर्म पानी में भिगोकर रखें जब तक वह पिघल न जाए।
2. इलायची को कूट लें।
3. सूखे नारियल को कद्दूकस कर लें।
4. एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, कुटी हुई इलायची और सौंफ डालकर अच्छी तरह मिला लें।
5. गरम किया हुआ पिघला हुआ घी आटे में मोयन के लिए डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
6. पिघले हुए गुड़ के पानी को छानकर आटे में थोड़ा-थोड़ा करके डालें और कड़ा आटा गूंथ लें।
7. आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
8. 10 मिनट बाद आटे को वापस एक बार गूंथ लें और उसकी छोटी-छोटी लोई बना लें।
9. लोई को सांचे या छन्नी की मदद से ठेकुआ का आकार दें।
10. गरम घी या तेल में ठेकुआ को धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तल लें। प्रसाद के लिए घी में तलें।
11. सुनहरा भूरा होने पर ठेकुआ को निकालकर ठंडा होने दें।
출처: 원본 영상 보기