Crispy Moong Dal Snack
재료: मूंग दाल, प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, मिर्च · 조리시간 150분 · 300kcal · ~₩3,450
재료
1कप मूंग दाल, 0.5कटा हुआ प्याज, 0.5कद्दूकस किया हुआ गाजर, 2बड़ा चम्मच, कटा हुआ शिमला मिर्च, 3बारीक कटी हुई मिर्च, 1इंच, कद्दूकस किया हुआ अदरक, 2कली, कटा हुआ लहसुन, 2बड़ा चम्मच, कटा हुआ धनिया, 1छोटा चम्मच नमक, 0.5छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, 0.25कप कॉर्न फ्लोर, 2बड़ा चम्मच, कुचली हुई भुनी हुई मूंगफली, 1चुटकी हींग, 0.25कप तेल
조리법
1. सबसे पहले येलो मूंग दाल लीजिए। मूंग दाल प्रोटीन, फाइबर और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं।
2. अब मूंग दाल को अच्छे से रिंस कीजिए और 2 घंटे के लिए सोक कर दीजिए।
3. 2 घंटे के बाद दाल के पानी निकाल दीजिए और इसे 30 मिनट्स के लिए ऐसे ही रख दीजिए ताकि एक्स्ट्रा पानी कंप्लीटली ड्रेन हो जाए।
4. अब सोक्ड मूंग दाल को मिक्सी जार में डालिए। इसे पल्स मोड पर ग्राइंड कीजिए और कोर्स पेस्ट बना लीजिए। ध्यान रखिए पेस्ट ज्यादा स्मूथ नहीं होना चाहिए, तभी टिक्की का टेक्सचर अच्छा आएगा।
5. इसमें अपनी पसंद की वेजिटेबल्स ऐड कीजिए। वेजिटेबल्स ऐड करने से टिक्की और भी न्यूट्रिशियस बन जाती है। अगर आप ये टिक्की किड्स के लिए बना रहे तो, चिली की क्वांटिटी कम रखिए या बिल्कुल स्किप कर दीजिए।
6. अब इसमें कॉर्न फ्लोर और क्रश्ड पीनट्स ऐड कीजिए। अब सब कुछ अच्छे से मिक्स कीजिए ताकि मिक्सचर वेल कंबाइंड हो जाए। कॉर्न फ्लोर टिक्की को बाइंडिंग देता है और फ्राई करने पर बाहर से क्रिस्पी बनता है। क्रश्ड पीनट्स से टिक्की में क्रंच और एक्स्ट्रा प्रोटीन भी ऐड होता है।
7. अब मिक्सचर का बॉल साइज पोर्शन लीजिए और टिक्की का शेप दीजिए। टिक्की को ज्यादा थिक मत बनाइए, वरना अंदर से कुक्ड होने में टाइम लगेगा।
8. अब इस टिक्की को पैन फ्राई या एयर फ्राई कर सकते हैं। बस थोड़ा सा ऑयल यूज कीजिए। मीडियम फ्लेम पर फ्राई कीजिए ताकि टिक्की बाहर से क्रिस्पी और अंदर से परफेक्टली कुक्ड हो जाए।
9. जब टिक्की अच्छे से गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए तो इसे ड्रेन कर लीजिए।
10. फाइनली हेल्दी और टेस्टी मूंग दाल टिक्की रेडी है। इसे ग्रीन चटनी के साथ सर्व कीजिए। बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट और प्रोटीन से भरपूर। ये मूंग दाल टिक्की ब्रेकफास्ट, इवनिंग स्नैक्स और किड्स लंच के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। आप भी इसे जरूर ट्राई कीजिए और कमेंट करके बताइए कि आपको ये हेब्बार्स किचन स्टाइल की हेल्दी मूंग दाल टिक्की कैसे लगी।
출처: 원본 영상 보기