हरे चने की बहुत ही टेस्टी मसाला करी
재료: ताजा हरा चना, कटे टमाटर, अदरक, छिली हुई लहसुन, तेल · 조리시간 40분 · 350kcal · ~₩9,200
재료
2कप ताजा हरा चना, 2बड़े कटे टमाटर, 2इंच अदरक, 12कली छिली हुई लहसुन, 4चम्मच तेल, 1छोटी चम्मच जीरा, 1पत्ता तेजपत्ता, 2इंच दालचीनी, 1बड़ी बड़ी इलायची, 0.5कप बारीक कटा हुआ प्याज, 0.5छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 2छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 0.5छोटी चम्मच जीरा पाउडर, 0.5छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर, 0.33छोटी चम्मच काली मिर्च का पाउडर, 1स्वादानुसार नमक, 3कप पानी, 0.25कप बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता
조리법
1. दो कप ताजा हरा चना लें, छिलका निकाल कर पानी से अच्छे से धो लें।
2. एक ग्राइंडिंग जार में दो कटे टमाटर, दो इंच अदरक और 10 से 12 छिली हुई लहसुन डाल कर एक फाइन पेस्ट बना लें।
3. गैस ऑन करके कुकर गरम करें और उसमें चार चम्मच तेल गरम करें।
4. जैसे ही तेल गरम हो जाए, एक छोटी चम्मच जीरा, एक से दो तेजपत्ता, दो इंच दालचीनी और एक बड़ी इलायची तोड़ कर डाल दें।
5. अब इसमें आधा कप बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें और प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
6. जैसे ही प्याज का कलर चेंज हो जाए, इसमें पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डाल दें और 2 मिनट के लिए भून लें।
7. अब इसमें आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, दो छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, एक छोटी चम्मच धनिया पाउडर, आधी छोटी चम्मच जीरा पाउडर, आधी छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर और 1/3 छोटी चम्मच काली मिर्च का पाउडर डाल दें।
8. मसालों को अच्छे से मिक्स करें और तीन से 4 मिनट तक धीमी आंच पे पकने दें।
9. ग्राइंडिंग जार में बचे हुए टमाटर के पेस्ट में थोड़ा पानी मिलाकर इसमें ऐड करें और 2 मिनट और पकाएं।
10. जैसे ही मसालों से तेल अलग होने लगे, इसमें हरा चना और स्वादानुसार नमक डाल दें और अच्छे से मिला दें।
11. चना और मसाला को मिक्स करने के बाद 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर छोड़ दें ताकि चना मसालों के साथ भुन जाए।
12. अब इसमें तीन कप पानी डालें।
13. कुकर का ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर पांच सीटी आने तक पका लें।
14. पांचवी सीटी लगने के बाद गैस बंद करें और कुकर को खुद ही ठंडा हो जाने दें।
15. जब प्रेशर रिलीज हो जाए, कुकर खोलें और बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता डाल कर गरमागरम सर्व करें।
출처: 원본 영상 보기