बिहारी स्टाइल सहजन और आलू की सब्जी
재료: सहजन (ड्रमस्टिक), आलू, पीला सरसों, ब्राउन सरसों, जीरा · 조리시간 30분 · 350kcal · ~₩6,350
재료
500g सहजन (ड्रमस्टिक), 4개 आलू, 1चम्मच पीला सरसों, 1चम्मच ब्राउन सरसों, 0.5चम्मच जीरा, 1चम्मच धनिया, 3개 सूखी लाल मिर्च, 20개 लहसुन की कलियां, 0.5छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 3कप पानी, 4चम्मच सरसों का तेल, 0.5चम्मच राई, 0.5चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2개 टमाटर, 1चम्मच नमक
조리법
1. सहजन को छोटे टुकड़ों में काट लें और छिलका निकाल लें। आलू को भी ऐसे लंबाई में काट लें। दोनों को पानी से धो लें।
2. एक ग्राइंडिंग जार में एक चम्मच पीला सरसों, एक चम्मच ब्राउन सरसों, थोड़ा सा जीरा, धनिया, सूखी लाल मिर्च और 18 से 20 लहसुन की कलियां लें। आधी छोटी चम्मच हल्दी का पाउडर डालें और पानी डालकर इसका एक फाइन पेस्ट बना लें।
3. एक बर्तन में सरसों का तेल गरम करें। जैसे ही तेल गरम हो जाए, इसमें कटे हुए आलू डाल दें। आलू को मीडियम फ्लेम पर 2 मिनट के लिए फ्राई कर लें।
4. इसके बाद ड्रमस्टिक डाल दें। इसे भी 3 से 4 मिनट पकने दें। फ्राई करते वक्त सहजन और आलू को भून लें जब तक कि थोड़ा ब्राउन नहीं दिखने लगे।
5. भुने हुए आलू और सहजन को निकाल लें।
6. वापस कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालें और इसमें थोड़ा सा राई और हल्दी का पाउडर डालें। थोड़ा सा लाल मिर्च डालें ताकि कलर अच्छा आए।
7. इसके बाद मसाला पेस्ट डाल दें। मसाला को अच्छे से भून लें। जार में बचा हुआ मसाला भी पानी डालकर यूज कर लें।
8. मसाले को मिक्स करके 10 से 12 मिनट धीमी आंच पर पकने दें।
9. जब तक मसाला पक रहा है, तब तक सेम ग्राइंडिंग जार में दो टमाटर को पीस लें। टमाटर को ब्लेंड करते वक्त पानी का इस्तेमाल नहीं करना है।
10. जैसे ही आधा मसाला पक जाएगा, टमाटर का पेस्ट मसाले में ऐड कर दें। थोड़ा सा जार में पानी डालकर इसे यूज कर लें पूरा और उसके बाद अच्छे से मिला दें।
11. अब इसे ढककर 7 से 8 मिनट धीमी आंच पर पकने दें।
12. जैसे ही मसाला पक जाएगा, फ्राई किया हुआ आलू और सहजन डाल दें और इसके बाद नमक डाल दें। सबको अच्छे से मिला दें।
13. इसके बाद इसमें 3 कप के करीब पानी डाल दें। पानी जो है वह ड्रमस्टिक को सॉफ्ट करने में हेल्प करेगा और साथ ही साथ आलू को भी पका देगा।
14. धीमी आंच पर इसे कम से कम 15 मिनट पकने दें।
15. 15 मिनट बाद इसे एक बार मिक्स करें। ग्रेवी थिक हो गई है। गैस बंद करने के पहले आलू को चेक कर लें।
16. सब्जी पक गई है, गैस को बंद कर दें। आप चाहें तो इसके ऊपर धनिया पत्ता डाल सकते हैं नहीं तो आप इसे ऐसे ही सर्व करें।
출처: 원본 영상 보기