कोरियन नूडल्स
재료: तेल, लहसुन, प्याज, गाजर, हरी शिमला मिर्च · 조리시간 10분 · 350kcal · ~₩4,950
재료
2बड़े चम्मच तेल, 1बड़ा चम्मच लहसुन, 0.5कप प्याज, 0.25कप गाजर, 0.25कप हरी शिमला मिर्च, 0.25कप लाल शिमला मिर्च, 0.25कप पीली शिमला मिर्च, 0.25कप मटर, 0.25कप टमाटर, 1स्वाद अनुसार नमक, 0.5छोटा चम्मच काली मिर्च, 1.5कप पानी, 1पैकेट कोरियन नूडल्स, 1पैकेट मसाला तेल, 1पैकेट सूखा मसाला, 1बड़ा चम्मच हरी प्याज
조리법
1. गैस ऑन करके एक पैन गरम करें और उसमें 2 बड़े चम्मच तेल डालें।
2. तेल गरम होने पर बारीक कटा हुआ लहसुन डालें और अच्छे से पका लें।
3. लहसुन पकने के बाद बारीक कटा हुआ प्याज डालें और आधे मिनट के लिए भून लें।
4. प्याज पकने के बाद तीनों रंग की शिमला मिर्च, गाजर, मटर और टमाटर एक साथ डालें।
5. स्वाद अनुसार नमक और कुटी हुई काली मिर्च डालें।
6. सब्जियों को 1 मिनट के लिए पका लें, ज्यादा सॉफ्ट न करें।
7. सब्जियां सॉफ्ट होने पर पानी डालें और उबाल आने का इंतजार करें।
8. नूडल्स को बिना तोड़े पानी में डालें।
9. जैसे ही नूडल्स सॉफ्ट हो जाएं, मसाला तेल और सूखा मसाला डालें।
10. सबको अच्छे से मिला दें और ढककर 2 मिनट और पकाएं।
11. गैस बंद करने से पहले बारीक कटा हुआ हरा प्याज डालें।
12. गरमागरम इंडियन स्टाइल कोरियन नूडल्स सर्व करें।
출처: 원본 영상 보기