ओरियो मैंगो कस्टर्ड
재료: दूध, कस्टर्ड पाउडर, चीनी, आम का पल्प, ओरियो बिस्कुट · 조리시간 60분 · 300kcal · ~₩10,000
재료
1लीटर दूध, 2बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर, 0.25कप चीनी, 2आम आम का पल्प, 1पैकेट ओरियो बिस्कुट
조리법
1. गैस ऑन करके एक पैन में 1 लीटर दूध डालें और गैस का फ्लेम मीडियम रखें। दूध को गर्म कर लें।
2. जैसे ही दूध थोड़ा सा गर्म हो जाएगा, एक बाउल में 2 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर लें और उसमें हल्का गुनगुना दूध डालकर अच्छे से मिक्स करके घोल बना लें।
3. दूध को उबालकर थोड़ा सा गाढ़ा कर लें, कम से कम 5 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर उबलने दें।
4. दूध की क्वांटिटी कम होने पर, 1/4 कप चीनी डालें। चीनी की क्वांटिटी आप कम भी कर सकते हैं अगर आपको बहुत ज्यादा मीठा नहीं पसंद है तो।
5. चीनी को अच्छे से घुल जाने दें। जैसे ही चीनी मेल्ट हो जाएगी, कस्टर्ड का घोल एक बार मिक्स करें और एक हाथ से कस्टर्ड का घोल डालें और दूसरे हाथ से इसे मिलाते रहें।
6. जैसे ही यह अच्छे से मिक्स हो जाएगा, गैस को बंद करें और इसे तुरंत निकालकर दूसरे बर्तन में ट्रांसफर कर दें ताकि यह ओवरकुक नहीं हो।
7. अब इसमें 2 आम को ब्लेंड करके मिक्स कर दें। अच्छे से इसे मिक्स कर दें।
8. अब इसे 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि यह ठंडा हो जाए। आप चाहें तो इसे आधे घंटे के लिए फ्रीजर में भी रख सकते हैं अगर आपको जल्दबाजी है तो।
9. बिस्कुट का क्रम्बल बनाने के लिए, ओरियो बिस्कुट (या अपनी पसंद का कोई भी चोको फ्लेवर बिस्कुट) को दरदरा ग्राइंड कर लें।
10. सर्विंग के लिए, छोटे वाले डेजर्ट ग्लास लें। इसके बेस में कस्टर्ड डालें (70-80% ग्लास को कस्टर्ड से भर दें)।
11. कस्टर्ड के ऊपर बिस्कुट के क्रम्बल की एक लेयर लगाएं।
12. और लास्ट में इसके ऊपर कटे हुए आम डाल दें। इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।
출처: 원본 영상 보기