MILK JELLY
재료: दूध, चीनी, कॉर्नफ्लोर, मिल्क पाउडर · 조리시간 130분 · 310kcal · ~₩5,000
재료
3कप दूध, 0.5कप चीनी, 0.5कप कॉर्नफ्लोर, 0.25कप मिल्क पाउडर
조리법
1. सबसे पहले एक पैन में तीन कप दूध लीजिए।
2. अब इसमें चीनी और कॉर्नफ्लोर डाल दीजिए।
3. व्हिस्क की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कीजिए ताकि कॉर्नफ्लोर के सारे लम्स खत्म हो जाए और मिक्सचर बिल्कुल स्मूथ हो जाए।
4. अब पैन को लो फ्लेम पर रखिए और लगातार चलाते हुए पकाइए।
5. धीरे-धीरे दूध गाढ़ा होना शुरू हो जाएगा। इस स्टेज पर मिक्सचर को कंटीन्यूअसली स्टर करना बहुत ज़रूरी है, वरना यह पैन के बॉटम में चिपक सकता है और लम्स बन सकते हैं।
6. कुछ ही देर में मिक्सचर सिल्की स्मूथ और कस्टर्ड जैसे थिक हो जाएगा।
7. जब मिक्सचर स्पैचुला को अच्छी तरह से कोट करने लगे, तब यह जेली सेट करने के लिए रेडी है। ध्यान रखिए, मिक्सचर को ज़्यादा पकाएंगे तो जेली हार्ड हो जाएगी और अगर कम पकाएंगे तो जेली प्रॉपर्ली सेट नहीं होगी और स्टिकी रह जाएगी।
8. तैयार मिक्सचर को ट्रे में ट्रांसफर कीजिए और ट्रे को हल्का सा टैप करके सरफेस को इवनली सेट कर लीजिए।
9. अब इसे फ्रिज में लगभग दो घंटे के लिए रख दीजिए।
10. दो घंटे बाद मिल्क जेली परफेक्टली सेट हो चुकी होगी। जेली को बॉक्स से केयरफुली निकालिए और अपने पसंद के शेप और साइज में कट कर लीजिए।
11. आप इसमें वैनिला, रोज़, मैंगो या अपनी पसंद की कोई भी फ्लेवर और कलर ऐड कर सकते हैं।
12. अब जेली के पीसेस को मिल्क पाउडर में जेंटली रोल कीजिए।
13. सॉफ्ट, क्रीमी और जिगली मिल्क जेली बनकर रेडी है।
출처: 원본 영상 보기