फ्रूट कस्टर्ड
재료: दूध, कस्टर्ड पाउडर (वनीला), चीनी, फ्रूट्स · 조리시간 190분 · 250kcal · ~₩8,800
재료
1लीटर दूध, 2बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर (वनीला), 0.25कप चीनी, 500ग्राम फ्रूट्स
조리법
1. एक पैन में 1 लीटर दूध गर्म करें।
2. जैसे ही दूध उबल जाए, दो बड़े चम्मच वनीला कस्टर्ड पाउडर में थोड़ा सा दूध मिलाकर डाइल्यूट कर लें।
3. उबलते दूध में 1/4 कप चीनी डालें और इसे थोड़ा सा गाढ़ा होने दें।
4. इसके बाद कस्टर्ड का घोल डाल दें और इसे तुरंत चलाते रहें ताकि इसमें लम्स न पड़ें।
5. जैसे ही कस्टर्ड अच्छे से मिक्स हो जाए, गैस बंद करें और इसे एक बर्तन में डालकर ठंडा होने दें।
6. इसे दो-तीन घंटे फ्रिज में रखें।
7. फ्रिज से निकालने के बाद इसमें अपनी पसंद के सारे फ्रूट्स मिक्स कर दें।
8. अगर आप इसे किसी पार्टी के लिए बना रहे हैं, तो इसे कलरफुल फ्रूट्स से सजा दें।
9. ठंडा-ठंडा फ्रूट कस्टर्ड सर्व करें।
출처: 원본 영상 보기