आंवला का मुरब्बा
재료: आंवला, चीनी, पानी, इलायची · 조리시간 300분 · 150kcal · ~₩5,600
재료
1kg आंवला, 1kg चीनी, 2गिलास पानी, 10दाने इलायची
조리법
1. सबसे पहले आंवला को अच्छे से धो लें।
2. आंवला को स्टीम करने के लिए एक पतीले में पानी रखें और उसके ऊपर आटा छानने वाली छलनी में आंवला रखकर 10 मिनट के लिए स्टीम करें। बस हल्का सा कलर चेंज हो जाए उतना ही करना है।
3. स्टीम होने के बाद आंवला को निकालकर ठंडा कर लें।
4. एक फोर्क लें और फोर्क से आंवला में छेद कर दें।
5. आंवला को 4 से 5 घंटे तक धूप में अच्छे से सुखाएं।
6. मुरब्बा बनाने के लिए गैस ऑन करके एक पतीला गरम करें।
7. जितना आंवला है, उतना ही चीनी का इस्तेमाल करना है। मतलब माप से अगर 1 किलो आंवला है तो 1 किलो चीनी ही आपको लेना है।
8. 1 किलो चीनी पतीले में डाल दें और इसमें 2 गिलास पानी डालें।
9. चीनी को अच्छे से पिघला लें। गैस का फ्लेम मीडियम कर दें और 10 से 12 मिनट तक इसे पकने दें।
10. चीनी के पिघलने के बाद भी इसे 5 मिनट पकाएं ताकि यह थोड़ा थिक हो जाए।
11. अब इसमें एक-एक करके आंवला डालें।
12. आंवला को चाशनी में 35 से 40 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें।
13. गैस बंद करने से पहले 10 से 12 इलायची को अच्छे से क्रश करके छिलके के साथ ही इसमें डाल दें।
14. गैस को बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। पूरा 3 से 4 घंटा छोड़ दें।
15. 4 घंटे बाद आंवला का मुरब्बा बनकर तैयार है।
16. इस मुरब्बा को आप किसी एयरटाइट कांच के जार में रखकर 1 साल तक आराम से स्टोर कर सकते हैं। यह खराब नहीं होगा और चाशनी इसकी जमेगी नहीं।
출처: 원본 영상 보기