ज्वार पुलाव
재료: ज्वार, हल्दी, नमक, पानी, धनिया · 조리시간 60분 · 350kcal · ~₩8,450
재료
250ग्राम ज्वार, 0.5चम्मच हल्दी, 1चम्मच नमक, 500मिलीलीटर पानी, 0.5कप धनिया, 4कली लहसुन, 2इंच अदरक, 2चम्मच घी, 0.5चम्मच जीरा, 10पत्ते करी पत्ता, 1मध्यम प्याज, 1मध्यम गाजर, 0.5कप बीन्स, 0.5कप मटर, 0.5कप शिमला मिर्च, 1चम्मच गरम मसाला, 1चम्मच नींबू का रस
조리법
1. सबसे पहले ज्वार को अच्छी तरह से धोकर 8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
2. 8 घंटे बाद, भीगे हुए ज्वार को प्रेशर कुकर में डालें। इसमें हल्दी, नमक और पानी डालकर 10 सीटी आने तक प्रेशर कुक करें।
3. जब ज्वार कुक हो जाए तो अतिरिक्त पानी निकाल दें। इस पानी को रोटी या परांठे का आटा गूंथने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. एक मिक्सी जार में धनिया, लहसुन और अदरक डालकर थोड़ा सा पानी मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। इसे एक तरफ रख दें।
5. एक बड़ी कड़ाही में घी गरम करें। इसमें जीरा और करी पत्ता डालकर अच्छी तरह से चटकने दें।
6. अब कटा हुआ प्याज डालकर हल्का नरम होने तक भूनें।
7. इसके बाद अपनी पसंद की सब्जियां जैसे गाजर, बीन्स, मटर और शिमला मिर्च डालें। सब्जियों को तेज आंच पर स्टर फ्राई करें ताकि वे क्रंची रहें और ज्यादा न पकें।
8. अब गरम मसाला और नमक डालें। साथ ही तैयार किया हुआ धनिया, अदरक, लहसुन का पेस्ट भी डाल दें। मसाले के कच्चेपन की महक जाने तक और खुशबूदार होने तक अच्छी तरह से पकाएं।
9. अब इसमें पका हुआ ज्वार डालें। सब कुछ धीरे से मिलाएं ताकि ज्वार टूटे नहीं। ज्वार को मसाले और सब्जियों के साथ अच्छी तरह से मिला लें।
10. कड़ाही को ढककर 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें। इससे मसाले का स्वाद ज्वार में अच्छी तरह से समा जाएगा।
11. 5 मिनट के बाद, नींबू का रस और कटा हुआ धनिया डालें। अच्छी तरह से मिलाएं।
12. आपका हेल्दी, पौष्टिक और स्वादिष्ट ज्वार पुलाव तैयार है।
출처: 원본 영상 보기