जीरो ऑयल मसाला पूरी
재료: गेहूं का आटा, चिली फ्लेक्स, मिक्सड हर्ब, काली मिर्च का पाउडर, नमक · 조리시간 15분 · 358kcal · ~₩800
재료
200g गेहूं का आटा, 1चम्मच चिली फ्लेक्स, 1चम्मच मिक्सड हर्ब, 0.5चम्मच काली मिर्च का पाउडर, 0.5चम्मच नमक, 100ml पानी
조리법
1. जीरो ऑयल मसाला पूरी बनाने के लिए गेहूं का आटा लें, उसमें चिली फ्लेक्स, मिक्सड हर्ब, काली मिर्च का पाउडर, नमक डाल के अच्छे से मिला दें।
2. इसके बाद हम इसमें पानी डालेंगे और इसे ऐसे पूरी के डो के लिए गूंद लेंगे।
3. डो को आप चाहिए तो रेस्ट करें नहीं तो फटाफट आप इसकी लोई बना लें और उसके बाद सूखा आटा लगा के हम इसे रोल कर लेंगे।
4. अब इस पूरी का डिजाइन हम देंगे ऐसे हार्ट शेप या फिर ऐसे फ्लावर वाला ताकि बच्चों को भी ये पसंद आए। मैं यहां पे हार्ट वाला यूज कर रही हूं क्योंकि मेरी बेटी को ये बहुत पसंद है।
5. और इसके बाद हमें इसे फ्राई नहीं करना है, हम इसे बनाने वाले हैं बिना तेल के। तो इसके लिए आप एक बर्तन में पानी गरम करें। जैसे ही पानी गरम हो जाएगा, आप इसमें ये पूरियां डाल दें और बस 10 से 15 सेकंड के लिए इसमें पकने दें और फटाक से आप इसे निकाल लें।
6. इस तरीके से आप इसे प्लेट में निकाल लें। अब हम एयर फ्रायर में इन पूरियों को ऐसे रख देंगे और उसके बाद 200 डिग्री पे हम इसे 5 मिनट के लिए एयर फ्राई करेंगे।
7. 5 मिनट बाद ये देखिए ये हमारे फूले-फूले बहुत ही क्रिस्पी और मजेदार पूरियां बन के तैयार है।
출처: 원본 영상 보기