नो बेक बिस्कॉफ चीज केक
재료: बिस्कॉफ बिस्किट, क्रीम चीज, व्हिपिंग क्रीम, कैस्टर शुगर, मेल्टेड बटर · 조리시간 420분 · 450kcal · ~₩24,800
재료
2पैक बिस्कॉफ बिस्किट, 1कप क्रीम चीज, 0.5कप व्हिपिंग क्रीम, 0.25कप कैस्टर शुगर, 4बड़े चम्मच मेल्टेड बटर, 0.5छोटा चम्मच वैनिला एसेंस, 1कप बिस्कॉफ स्प्रेड
조리법
1. बिस्कॉफ बिस्किट के पैक में से बिस्किट को ग्राइंडिंग जार में डालकर दरदरा पीस लें। इसे दो पार्ट में ग्राइंड करें ताकि यह आसानी से पीस जाए।
2. पिसे हुए बिस्किट को एक बाउल में निकाल लें और इसमें तीन से चार बड़े चम्मच मेल्टेड बटर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
3. एक केक टिन (जो नीचे से खुलता हो) में बिस्किट का चूरा डालकर दबा-दबाकर चारों तरफ सेट कर दें। ग्लास के पीछे के हिस्से से इसे हल्का सा प्रेस करके सेट करें।
4. केक टिन को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें सेट होने के लिए।
5. एक बाउल में आधा कप व्हिपिंग क्रीम लेकर हैंड मिक्सर से 10 से 15 सेकंड के लिए व्हिप कर लें। इसे अलग रख दें।
6. दूसरे बाउल में एक कप क्रीम चीज लें, इसमें वैनिला एसेंस और 1/4 कप कैस्टर शुगर डालें।
7. इसमें दो बड़े चम्मच बिस्कॉफ स्प्रेड डालकर हैंड मिक्सर से अच्छे से मिक्स कर लें।
8. जैसे ही तीनों चीजें मिक्स हो जाएं, इसमें व्हिपिंग क्रीम डालकर स्पैचुला से एक बार मिक्स करें ताकि हैंड मिक्सर यूज करते समय फैले नहीं।
9. वापस हैंड मिक्सर का इस्तेमाल करके क्रीम चीज को एकदम स्मूथ कर लें।
10. फ्रिज से केक टिन निकालें और इस क्रीम चीज मिक्सचर को बिस्किट बेस के ऊपर डालकर अच्छे से स्प्रेड करें।
11. केक टिन को वापस आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
12. एक कप बिस्कॉफ स्प्रेड को 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव कर लें ताकि वह मेल्ट हो जाए। इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
13. फ्रिज से केक टिन निकालें और मेल्टेड बिस्कॉफ स्प्रेड को केक के ऊपर डाल दें।
14. केक को कम से कम 5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि यह सेट हो जाए।
15. 5 घंटे बाद, बचे हुए बिस्कॉफ स्प्रेड को वापस माइक्रोवेव करके रूम टेंपरेचर पर लाएं और पाइपिंग बैग में भर दें।
16. केक को अनमोल्ड करें। किनारों पर थोड़ा सा नाइफ यूज करें ताकि यह स्मूथली निकल जाए।
17. पाइपिंग बैग में भरे बिस्कॉफ स्प्रेड से किनारों पर डिजाइन करें।
18. थोड़ा सा बिस्किट का चूरा जो बचाकर रखा था, उसे एजेस पर लगा दें।
19. बिस्कॉफ बिस्किट को साइड में लगा दें।
20. केक को कट करके सर्व करें।
출처: 원본 영상 보기