Aalu ki Simple Kari
재료: उबला हुआ आलू, टमाटर, प्याज, धनिया पत्ता, जीरा · 조리시간 30분 · 240kcal · $4.50
재료
4개 उबला हुआ आलू, 2개 टमाटर, 2개 प्याज, थोड़ा सा धनिया पत्ता, 1छोटा चम्मच जीरा, 1बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, 0.5छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 0.5छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 0.5छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 0.5छोटा चम्मच आमचूर पाउडर, 0.5छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, स्वाद के अनुसार नमक, 3बड़ा चम्मच तेल
조리법
1. गैस ऑन करके उस पर एक पैन गर्म करें और तेल डालें। तेल गर्म होने पर जीरा डालकर कुछ सेकंड्स के लिए फ्राई करें।
2. बारीक कटे हुए प्याज डालें और 2 से 3 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर गोल्डन होने तक फ्राई करें।
3. अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और 1 मिनट तक पकाएं ताकि कच्चापन निकल जाए। गैस का फ्लेम कम कर दें।
4. हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालकर लो फ्लेम पर 1 मिनट के लिए फ्राई करें।
5. कटे हुए टमाटर डालें और पैन को ढककर 3 से 4 मिनट तक लो-मीडियम फ्लेम पर पकाएं जब तक टमाटर गल जाएं।
6. उबले हुए आलू को थोड़ा-थोड़ा तोड़कर टुकड़ों में कर लें।
7. मैश किए हुए आलू को मसाले में डालें और अच्छी तरह मिला दें।
8. स्वाद के अनुसार नमक और आमचूर पाउडर डालकर मिलाएं। पैन को कवर करके 2 मिनट तक लो फ्लेम पर पकने दें।
9. बारीक कटा हुआ धनिया पत्ता और डेढ़ गिलास पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। हाई फ्लेम करें, फिर ढककर 3 से 4 मिनट तक पकाएं।
10. गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाएं। ढककर लो फ्लेम पर 1 मिनट और पकाएं, फिर गैस बंद कर दें।
출처: 원본 영상 보기