Tahri
재료: बासमती चावल, हरी मिर्च, बड़ी इलायची, दालचीनी, तेज पत्ता · 조리시간 30분 · 320kcal · $7.80
재료
1गिलास बासमती चावल, 2कटी हुई हरी मिर्च, 1बड़ी बड़ी इलायची, 2इंच दालचीनी, 2बड़े तेज पत्ता, 1छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, 1छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट, 1बड़ा आलू, थोड़े से हरे मटर, लंबा कटा हुआ गाजर, कटी हुई गोभी, 0.33कप फ्रेंच बींस, 2बड़े टमाटर, 2मीडियम साइज प्याज, 5बड़े चम्मच तेल, 1छोटा चम्मच जीरा, 1छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 0.5छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 0.5छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 0.5छोटी चम्मच जीरा पाउडर, स्वाद के अनुसार नमक, 0.25छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर, 0.5छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर
조리법
1. प्रेशर कुकर में तेल गरम करके आलू, गोभी, गाजर और बींस जैसी सब्जियों को मीडियम फ्लेम पर 3 से 4 मिनट तक भूनकर निकाल लें।
2. कुकर में फिर से तेल डालकर तेजपत्ता, बड़ी इलायची, दालचीनी और जीरा डालें।
3. कटा हुआ प्याज डालकर 2 से 3 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर भूनें।
4. हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर आधे मिनट के लिए पकाएं।
5. गैस का फ्लेम लो करके हल्दी, लाल मिर्च, धनिया, जीरा और काली मिर्च का पाउडर डालकर 8 से 10 सेकंड के लिए भूनें।
6. हरा मटर और बड़े टुकड़ों में कटे हुए टमाटर डालकर, टमाटर सॉफ्ट होने तक 3 से 4 मिनट पकाएं।
7. फ्राई की हुई सब्जियां और धुले हुए चावल डालकर मसालों के साथ 1 मिनट तक भूनें।
8. डेढ़ गिलास पानी, गरम मसाला पाउडर और स्वाद के अनुसार नमक डालें।
9. कुकर का ढक्कन बंद करके 2 सीटी हाई फ्लेम पर और 1 सीटी लो-मीडियम फ्लेम पर लगाएं।
출처: 원본 영상 보기