हेल्दी हाई प्रोटीन लड्डू
재료: मूंगफली, ओट्स, बादाम, काजू, कद्दू के बीज · 조리시간 20분 · 150kcal · ₩12,000
재료
1कप मूंगफली, 0.5कप ओट्स, 0.25कप बादाम, 0.25कप काजू, 0.25कप कद्दू के बीज, 0.25कप पटसन के बीज, 0.25कप पिस्ता, 0.5कप ड्राई फ्रूट मिक्स, 1चुटकी नमक, 0.5चम्मच दाल चीनी, 2बड़े चम्मच शहद
조리법
1. एक पैन में 1 कप मूंगफली डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट के लिए भून लें। जब मूंगफली में दरारें दिखने लगें तो गैस बंद कर दें और इसे निकालकर ठंडा कर लें।
2. पैन को पोंछकर उसमें 1/2 कप रोल्ड ओट्स डालकर 2 मिनट के लिए भून लें जब तक कि उनका रंग सुनहरा भूरा न हो जाए। फिर इसे एक बर्तन में निकाल लें।
3. उसी पैन में बादाम, काजू, कद्दू के बीज, पटसन के बीज और पिस्ता डालकर भून लें। आप चाहें तो रेडीमेड ड्राई फ्रूट मिक्स भी डाल सकते हैं।
4. जब पटसन के बीज चटकने लगें तो गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को ओट्स वाले बर्तन में निकाल कर ठंडा होने दें।
5. ठंडी हुई मूंगफली के छिलके उतार लें (यह वैकल्पिक है) और इसे ग्राइंडिंग जार में डाल दें।
6. मूंगफली में एक चुटकी नमक डालकर जार का ढक्कन बंद करें और इसे पीस लें।
7. मिक्सर को लगातार न चलाएं, बल्कि चलाएं-बंद करें-चलाएं-बंद करें, ऐसा 2-3 बार करें। इससे मूंगफली से खुद ही तेल निकलने लगेगा और यह पेस्ट में बदल जाएगा।
8. ठंडे हुए ड्राई फ्रूट्स और ओट्स के मिश्रण को मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें। इसका बारीक पाउडर नहीं बनाना है।
9. एक थाली में पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स का पाउडर और तैयार पीनट बटर डालें। थोड़ा पीनट बटर बचाकर रखें।
10. इसमें दालचीनी पाउडर और 2 बड़े चम्मच शहद डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें।
11. मिश्रण को हाथ से अच्छी तरह मिलाएं और एक बार बांधकर देखें। अगर यह सूखा लगे तो बचा हुआ पीनट बटर मिला दें।
12. मिश्रण से अपनी पसंद के आकार के लड्डू बना लें।
13. तैयार लड्डुओं को काजू-पिस्ता के पाउडर से कोट कर लें ताकि वे आकर्षक दिखें।
14. इन हेल्दी और टेस्टी लड्डुओं को एयरटाइट कंटेनर में रखकर 2 हफ्ते तक कमरे के तापमान पर स्टोर कर सकते हैं।
출처: 원본 영상 보기