भटूरा
재료: सूजी, दही, बेकिंग पाउडर, नमक, चीनी · 조리시간 150분 · 350kcal · ₩2,700
재료
100g सूजी, 50g दही, 5g बेकिंग पाउडर, 5g नमक, 10g चीनी, 200ml तेल, 250g मैदा, 100ml पानी
조리법
1. एक बड़े बाउल में सूजी, दही, बेकिंग पाउडर, नमक और थोड़ी सी चीनी लें।
2. इसमें तेल डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
3. अब इसमें मैदा डालकर अच्छे से मिक्स करें।
4. जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए डो को गूंदना शुरू करें। पानी एक साथ ना डालें वरना डो ज्यादा चिपचिपा हो सकता है।
5. डो को अच्छी तरह से गूंदकर स्मूथ और सॉफ्ट डो बना लें। सॉफ्ट डो से भटूरा हल्का फ्लफी और अच्छी तरह से फूलता है।
6. अब डो को अंदर की तरफ से टक करके स्मूथ शेप दें और एक बाउल में रख लें। ऊपर से थोड़ा तेल लगाकर कवर करें और दो घंटे के लिए रेस्ट होने दें।
7. दो घंटे बाद डो को एक बार हल्के से गूंद लें।
8. अब इसमें मीडियम साइज की लोई तोड़कर स्मूथ बॉल बना लें। सभी डो बॉल्स को ट्रे में रख लें। कवर करें और दोबारा 15 मिनट के लिए रेस्ट होने दें।
9. 15 मिनट बाद डो बॉल को हाथ से हल्का सा प्रेस करते हुए स्प्रेड करें। अब रोलिंग पिन की मदद से जेंटली रोल करें। भटूरा को थोड़ा मोटा रखें और ध्यान रखें कि सेंटर के साथ-साथ साइड्स की थिकनेस भी यूनिफॉर्म हो।
10. अब भटूरे को गरम तेल में केयरफुली ड्रॉप करें। तेल अच्छी तरह से गर्म होना चाहिए और फ्लेम हाई रखें।
11. भटूरे को कलची से जेंटली प्रेस करें और ऊपर से गर्म तेल स्प्लैश करें। इससे भटूरा तुरंत पफ होना शुरू हो जाएगा।
12. अब इसे पलट कर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। एक्स्ट्रा तेल ड्रेन करके भटूरे को बाहर निकाल लें।
출처: 원본 영상 보기