कुलथी की दाल
재료: हॉर्स ग्राम (कुलथी), पानी, तेजपत्ता, खड़े मसाले, हल्दी · 조리시간 60분 · 350kcal · ₩6,050
재료
200ग्राम हॉर्स ग्राम (कुलथी), 1लीटर पानी, 1पत्ता तेजपत्ता, 10ग्राम खड़े मसाले, 0.5चम्मच हल्दी, 1चम्मच नमक, 4कली लहसुन, 2चम्मच तेल, 0.25चम्मच हींग, 1चम्मच जीरा, 2नग साबुत इलायची, 2नग हरी मिर्च, 1चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 3नग प्याज, 1चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1चम्मच धनिया पाउडर, 0.5चम्मच काली मिर्च पाउडर, 0.5चम्मच गरम मसाला, 3नग टमाटर, 10ग्राम धनिया पत्ता, 1चम्मच घी
조리법
1. हॉर्स ग्राम (कुलथी) को रात भर पानी में भिगो दें।
2. सुबह पानी से निकाल कर कुकर में डालें। इसमें पानी, तेजपत्ता, थोड़े खड़े मसाले, हल्दी, नमक और लहसुन डाल कर कुकर का ढक्कन बंद करें और 8-9 सीटी आने तक उबालें।
3. एक कढ़ाई या किसी बर्तन में तेल गरम करें। उसमें हींग, जीरा और साबुत इलायची डालें।
4. इसके बाद हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें।
5. तीन कटा हुआ प्याज डालें और प्याज को अच्छे से भून लें जब तक कि वह गोल्डन ब्राउन न हो जाए।
6. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, जीरा, धनिया, काली मिर्च का पाउडर और गरम मसाला डालें और इसे अच्छे से मिक्स करें। मसाला को थोड़ा सा पकने दें।
7. जैसे ही मसाला पक जाए, इसमें तीन टमाटर को पीस के ऐड करें और 3 मिनट और पकाएं।
8. अब इसमें उबली हुई कुलथी दाल डाल दें और मिक्स करें।
9. अब इसमें पानी और नमक ऐड करें।
10. इसे दाल मखनी की तरह 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
11. 15 मिनट बाद धनिया पत्ता डाल कर गैस को बंद करें।
12. आखिर में घी में लहसुन और अदरक को पका कर इसके ऊपर तड़का लगा दें।
13. इसे गरमागरम स्टीम राइस के साथ सर्व करें।
출처: 원본 영상 보기