चावल और चने दाल का क्रिस्पी डोसा | Chawal aur Chane Dal ka Crispy Dosa
재료: चावल, चना दाल, उड़द दाल, लहसुन की कलियां, अदरक · 조리시간 30분 · 250kcal · ₩2,980
재료
1कप चावल, 0.5कप चना दाल, 0.25कप उड़द दाल, 4से 5 लहसुन की कलियां, 2इंच अदरक, 3से 4 हरी मिर्च, 1छोटी चम्मच जीरा, 1स्वादानुसार नमक, 1आवश्यकतानुसार पानी, 2बड़ा चम्मच कुकिंग ऑयल, 1बड़ा चम्मच कच्चा उड़द दाल, 1बड़ा चम्मच चना दाल, 2से 3 इंच अदरक, 5से 6 लहसुन की कलियां, 8से 10 सूखी लाल मिर्च, 2नग टमाटर, 0.5छोटी चम्मच नमक, 0.33छोटी चम्मच चीनी, 0.5छोटी चम्मच राई, 1मुट्ठी करी पत्ता, 1नग सूखी लाल मिर्च, 1बारीक कटा हुआ प्याज, 1छोटी चम्मच पेरी पेरी मसाला
조리법
1. एक कप चावल, आधा कप चना दाल और एक चौथाई कप उड़द दाल को एक बड़े बर्तन में डालें।
2. सभी दालों और चावल को पानी से अच्छे से धो लें और फिर साफ पानी में रात भर या 5-6 घंटे के लिए भिगो दें।
3. भिगोए हुए चावल और दाल को पानी से 2-3 बार धोकर पानी निकाल दें।
4. चावल और दाल को ग्राइंडिंग जार में डालें। इसमें 4-5 लहसुन की कलियां, 2 इंच अदरक, 3-4 हरी मिर्च, 1 छोटी चम्मच जीरा और स्वादानुसार नमक डालें।
5. थोड़ा सा पानी डालकर जार का ढक्कन बंद करके ब्लेंड कर लें। शुरुआत में ज्यादा पानी न डालें, जैसे-जैसे बैटर पिसना शुरू होगा, थोड़ा-थोड़ा करके पानी ऐड करें।
6. ग्राइंड किए हुए बैटर को एक बड़े बाउल में निकाल लें और फर्मेंट होने के लिए 3-4 घंटे के लिए रख दें।
7. फर्मेंट होने के बाद बैटर में थोड़ा पानी डालकर उसकी थिकनेस को कम कर लें।
8. चटनी बनाने के लिए एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। इसमें 1 बड़ा चम्मच कच्चा उड़द दाल और 1 बड़ा चम्मच चना दाल डालकर भून लें।
9. इसमें 2-3 इंच अदरक, 5-6 लहसुन की कलियां, 8-10 सूखी लाल मिर्च और 2 टमाटर डालें।
10. आधा छोटी चम्मच नमक या स्वादानुसार नमक डालकर इन सबको भून लें।
11. जैसे ही सारी चीजें पक जाएंगी, गैस बंद करें और इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालकर पानी के साथ ब्लेंड कर लें।
12. चटनी के लिए तड़का तैयार करें। एक तड़का पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। जैसे ही तेल गरम हो जाएगा, इसमें आधी छोटी चम्मच राई डालें और उसके बाद फ्रेश करी लीव्स डालें।
13. एक सूखी लाल मिर्च को तोड़कर डाल दें। जैसे ही राई पक जाएगा, गैस बंद करें और इस तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें।
14. डोसा बनाने के लिए नॉन-स्टिक बर्तन का इस्तेमाल करें या फिर कास्ट आयरन। अगर आप नॉन-स्टिक ले रहे हैं तो थोड़ा सा तेल उसके ऊपर डाल के और उसे अच्छे से पोंछ लें, थोड़ा भी तेल इसके ऊपर नहीं रहना चाहिए।
15. जैसे ही तवा गरम हो जाएगा, इसके ऊपर थोड़ा सा पानी स्प्रिंकल करें और उसके बाद इसे सेम टिश्यू पेपर से वाइप कर दें।
16. बैटर को तवे के सेंटर में डालकर एक डायरेक्शन में घुमाना शुरू करें। पहले सेंटर को पकड़ के रखें ताकि वहां पे थिक लेयर नहीं बने और उसके बाद इसे ऐसे स्प्रेड करें।
17. जब यह अच्छे से स्प्रेड हो जाएगा, तब आप गैस का फ्लेम मीडियम या फिर मीडियम हाई कर दें।
18. इसके किनारों पे और ऊपर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं। अगर आपको बहुत ज्यादा क्रिस्पी डोसा चाहिए तो आप इसमें घी का इस्तेमाल करें।
19. जैसे ही इसके ऊपर गोल्डन लेयर दिखने लगेगी, हम इसे पलट देंगे।
20. दूसरा डोसा बनाने के लिए बैटर सेंटर में डालकर उसे ऐसे स्प्रेड करें।
21. बैटर स्प्रेड करने के बाद इसके ऊपर बारीक कटा हुआ प्याज, थोड़ा सा पेरी पेरी मसाला डाल दें और अगर धनिया पत्ता है तो वो डाल दें।
22. जैसे ही इसके एजेस जो है वो अच्छे से क्रिस्प हो जाए, जैसे इसके ऊपर का कलर ऐसा दिखने लगे, तब आप इसे ऐसे हल्के हाथों ऐसे स्क्रैच करें और उसके बाद ऐसे फोल्ड करके सर्व करें।
출처: 원본 영상 보기