इडियप्पम
재료: बारीक चावल का आटा, पानी, नमक, तेल · 조리시간 30분 · 300kcal · ₩1,750
재료
200g बारीक चावल का आटा, 250ml पानी, 5g नमक, 10ml तेल
조리법
1. सबसे पहले एक पैन में बारीक चावल का आटा लेना और लो फ्लेम पर हल्का सा रोस्ट करें। आटे को सिर्फ हल्का गर्म होने तक रोस्ट करें। इसका कलर चेंज नहीं होना चाहिए।
2. अब इसे एक प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने देना।
3. अब एक सॉस पैन में पानी, नमक और थोड़ा सा तेल डालें। पानी को अच्छे से रोलिंग बॉईल आने तक गर्म करें।
4. अब राइस फ्लोर में गर्म पानी थोड़ा-थोड़ा करके डालिए और स्पून की मदद से मिक्स करें।
5. जब मिक्सचर हैंडल करने के लिए लायक हो जाए तब हाथों से सब कुछ एक साथ मिलाकर सॉफ्ट डो तैयार करें। डो एकदम सॉफ्ट, स्मूथ और नॉन स्टिकी होना चाहिए।
6. अब स्टीमिंग प्लेट को थोड़े से तेल से ग्रीस करें ताकि इडियपम प्लेट से चिपके नहीं।
7. इडियपम मेकर में फाइन होल्स वाली मोल्ड लगाइए। मोल्ड और मेकर के अंदर भी हल्का सा तेल ग्रीस कर देना।
8. अब डो को सिलड्रिकल शेप में बनाइए और इसे मोल्ड के अंदर स्टफ करें। मेकर को अच्छे से टाइट कर देना।
9. अब डो को प्रेस करते हुए प्लेट पर स्पाइरल शेप में इडियपम बनाइए।
10. अब प्लेट को स्टीमर में रखिए और लगभग 8 मिनट तक स्टीम करें।
11. इडियप्पम के ऊपर शाइनी कोटिंग दिखने लगे तो समझ लीजिए कि परफेक्टली कुक हो चुका है।
12. सॉफ्ट, हल्का और बिल्कुल परफेक्ट इडियपम तैयार है। इसे कोकोनट मिल्क, वेज कोरमा, कड़क करी या अपनी पसंद की किसी भी करी के साथ गरम-गरम सर्व करें।
출처: 원본 영상 보기