सोया पुलाव
재료: चावल, सोया चंक्स, तेल, आलू, जीरा · 조리시간 30분 · 485kcal · ₩6,650
재료
1गिलास चावल, 1कटोरी सोया चंक्स, 3बड़े चम्मच तेल, 4नग आलू, 1छोटा चम्मच जीरा, 2नग काली इलायची, 2नग तेज पत्ते, 2नग प्याज, 1बड़ा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, 2नग टमाटर, 0.5छोटा चम्मच नमक, 1छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 0.5छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 0.25छोटा चम्मच काली मिर्च, 1छोटा चम्मच गरम मसाला, 1छोटा चम्मच बिरयानी मसाला, 2गिलास पानी, 1बड़ा चम्मच घी
조리법
1. सोया पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले हम एक गिलास चावल ले लेंगे। यहां पे मैंने बासमती चावल का इस्तेमाल किया है आप इसमें कोई भी राइस यूज कर सकते हैं। तो चावल को पानी से अच्छे से धो लें।
2. अब इस चावल को हम ऐसे ही रख देंगे तब तक बाकी चीजों की तैयारी करेंगे। तो जब तक हम बाकी का काम करेंगे ना तब तक चावल जो है वो पानी को अब्सॉर्ब करके थोड़ा सा फूल जाएगा।
3. अब हम एक दूसरे बर्तन में सोया चंक्स ले लेंगे। यहां पे मैंने बड़े वाले सोया चंक्स का इस्तेमाल किया है आप इसमें छोटे वाले सोया चंक्स भी यूज कर सकते हैं। तो इसके ऊपर हम डाल देंगे गरम पानी क्योंकि हमें इसे भिगो के रखना है।
4. अगर आप ज्यादा उबला हुआ पानी डालेंगे तो ये दो से तीन मिनट में अच्छे से फूल जाता है। पानी डालने के बाद हम इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही रख देंगे।
5. 5 मिनट बाद हम इसे एक बार ऐसे चेक कर लेंगे। तो यहां पे सोया चंक्स जो है वो अच्छे से फूल गया है तो हमें इसका पानी पूरा निकाल देना है। तो आप हथेलियों पे ले के इसे अच्छे से स्क्वीज कर दें। ध्यान रहे इसमें थोड़ा भी पानी नहीं रहना चाहिए।
6. अब हम चलते हैं गैस की तरफ जहां पे गैस ऑन करके हम एक कुकर गरम करेंगे। कुकर में हम डाल देंगे तीन से चार चम्मच तेल। हम इस सोया पुलाव में आलू का भी इस्तेमाल करेंगे इसीलिए आलू और सोया को फ्राई करने के लिए यहां पे आपको तेल थोड़ा ज्यादा ऐड करना है।
7. जैसे ही तेल गरम हो जाएगा मैंने यहां पे चार आलू को ऐसे दो टुकड़ों में काट लिया है। इसे हम गरम तेल में डाल देंगे और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करेंगे। बीच-बीच में आप इसे ऐसे मिक्स करते रहें ताकि ये हर तरफ से इवनली कलर में ब्राउन हो।
8. जैसे ही आलू हमारा अच्छे से ब्राउन हो गया है हम इसे निकाल लेंगे।
9. अब बचे हुए तेल में हम डाल देंगे ये सोया चंक्स। तो सोया चंक्स से हमने पानी बिल्कुल निकाल दिया है तो आप इसे जब फ्राई करेंगे तो ये अच्छे से गोल्डन कलर में ब्राउन हो जाएगा। तो आप इसे ऐसे मिक्स करते हुए कम से कम एक से डेढ़ मिनट के लिए फ्राई कर लें।
10. निकाल लें इसे भी।
11. अब हम वापस प्रेशर कुकर में दो चम्मच तेल डालेंगे। तेल के गरम होते ही हम इसमें डाल देंगे जीरा, दो बड़ी इलायची तोड़ के डाल दें, दो तेज पत्ता डाल दें, एक कप लंबाई में कटा हुआ प्याज डाल देंगे। प्याज को दो से तीन मिनट तक भून लें।
12. जैसे ही प्याज का गोल्डन कलर आ जाएगा हम इसमें डाल देंगे अदरक और लहसुन का पेस्ट। तो एक बड़ा चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल दें और इसे ऐसे मिला दें।
13. अब हम इसमें डाल देंगे टमाटर। तो जितना आपने प्याज इस्तेमाल किया है उतना ही टमाटर आपको इसमें ऐड करना है और टमाटर को भी मैंने यहां पे लंबाई में काटा है। तो एक कप यानी कि दो मीडियम साइज के टमाटर कटे हुए डाल दें।
14. टमाटर को जल्दी पकाने के लिए थोड़ा सा नमक आप यहां पे जरूर डालें। तो आधी छोटी चम्मच मैंने यहां पे नमक डाला है। नमक डालते ही टमाटर जो है वो फटाफट गलना शुरू हो जाता है। हम इसे मिक्स करेंगे और दो से तीन मिनट तक पकने देंगे।
15. जैसे ही प्याज टमाटर सारी चीजों को हम भून लेंगे हम इसमें डाल देंगे सारे मसाले। तो यहां पे लाल मिर्च डाला मैंने, धनिया पाउडर डाल दें, धनिया पाउडर से थोड़ा सा कम जीरा का पाउडर, एक चौथाई छोटी चम्मच काली मिर्च का पाउडर, एक छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर और लास्ट में एक छोटी चम्मच हम इसमें बिरयानी मसाला पाउडर डाल देंगे।
16. सारे मसालों को अच्छे से मिक्स कर देंगे और इसे आधे मिनट के लिए धीमी आंच पे पकने दें।
17. मसाला प्याज टमाटर सब को हमने अच्छे से भून लिया है अब हम इसमें डाल देंगे ये फ्राई किया हुआ आलू और साथ में ही ये सोया चंक्स। मिला दें इसे।
18. एक मिनट के लिए इसे मसालों के साथ भून लें। तो आप इसे ऐसे चलाते रहें और धीमी आंच पे थोड़ी देर के लिए छोड़ देंगे।
19. अब यहां पे हमने सारी चीजों को अच्छे से भून लिया है तो हम इसमें डाल देंगे धुला हुआ चावल। तो यहां पे ये चावल देखिए पानी को अब्सॉर्ब करके पूरा ड्राई हो गया है तो ये चावल इसमें डाल लें।
20. चावल डालने के बाद हम इसे पहले अच्छे से मिला देंगे। जैसे ही मसाला राइस सब कुछ अच्छे से मिक्स हो जाएगा हम इसमें डाल देंगे पानी। सोया चंक्स के पुलाव में सोया चंक्स जो है वो वापस पानी को अब्सॉर्ब करेगा तो पानी की क्वांटिटी हमें थोड़ी ज्यादा रखनी है।
21. सेम ग्लास से जिस ग्लास से मैंने चावल लिया है उसी ग्लास से मैंने दो ग्लास यहां पे पानी डाला। नमक डाल दें। ध्यान रहे टमाटर को भूनते वक्त भी हमने नमक का इस्तेमाल किया था तो नमक की क्वांटिटी आप ध्यान से डालें।
22. सबको अच्छे से मिला दें और हां यहां पे ना एक चम्मच आप घी डाल दें उससे इसमें और भी ज्यादा स्वाद बढ़ जाएगा और राइस आपके और भी ज्यादा खिले-खिले रहेंगे।
23. अब हम प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करेंगे और हाई फ्लेम पे दो सीटी लगाएंगे। बस हमारा पुलाव जो है वो बन के तैयार हो जाएगा।
24. दूसरी सीटी लगते ही गैस को बंद कर देंगे और कुकर को हमें नहीं खोलना है जब कुकर अच्छे से ठंडा हो जाए मतलब उसका प्रेशर पूरा रिलीज हो जाए तभी आपको कुकर को खोलें नहीं तो आपके चावल जो है वो कच्चे रह जाएंगे या फिर पानी दिखेगा आपको। तो आप थोड़ा सा यहां पे पेशेंस रखें और इसे ठंडा हो जाने दें।
25. अब यहां पे आप देख सकते हैं कि कुकर का जो प्रेशर है वो पूरा रिलीज हो गया है। तो हम इसे सावधानी से खोल लेते हैं।
26. और ये हमारा बहुत ही टेस्टी बहुत ही खुशबूदार पुलाव जो है वो बन के तैयार है। ये देखिए चावल एकदम खिले-खिले और अलग दिख रहे हैं।
27. सर्व करने से पहले आप क्या करें ना कि इसे ऐसे एक बार मिक्स करके और चावल को एक बार ऊपर नीचे कर दें उससे क्या होता है कि जो नीचे का स्टीम है वो निकल जाएगा और चावल जो है वो नीचे से ओवर कुक नहीं होगा। तो आप इसे ऐसे करके दो मिनट के लिए छोड़ देंगे ना तो पूरे राइस जो है वो ऐसे खिले-खिले दिखेंगे।
28. तो पुलाव हमारा बन के तैयार है अब हम इसे सर्व कर लेते हैं। तो बस कुकर की दो सीटी में फटाफट बनाएं बहुत ही कम मेहनत में और स्वाद लाजवाब। तो जब भी आपको झटपट कुछ आसान बनाना हो प्रेशर कुकर में वो भी राइस वाली रेसिपी तो आप इस सोया चंक्स के पुलाव को जरूर बनाएं ये आपको बहुत ही पसंद आएगा।
29. तो ये हमारा बहुत ही टेस्टी सोया पुलाव रेडी है। अब हम इसे थोड़े से रायते के साथ सर्व कर लेते हैं। रायता के ऊपर थोड़ा सा लाल मिर्च का पाउडर डाल दें तो ये दिखने में भी अच्छा लगता है और स्वाद भी अच्छा आता है।
출처: 원본 영상 보기